आपका राशिफल- 22 अप्रैल, 2019

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 11:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज सोमवार तारिख 22 अप्रैल, 2019 वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया तिथि केवल दोपहर 11:25 तक रहेगी, फिर    चतुर्थी तिथि लग जायेगी। ये तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित है। अत: आज विकट संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा और वक्रतुण्ड गणेश का विशेष पूजन किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे व अनुराधा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके अतिरिक्त आज 2019 का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन शाम 17:53 पर होने जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति अपनी मूल त्रिकोण राशि धनु को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में आ जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार गुरु शनिवार तारिख 30.03.19 को तड़के 03:09 बजे वृश्चिक से धनु राशि में आ गए थे। बुधवार तारिख 10.04.19 को रात 22:30 बजे वक्रिय हो गए थे। लगभग 23 दिन बाद देवगुरु बृहस्पति पुनः अपनी राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और रविवार तारिख 11.08.19 को शाम 19:07 तक सक्रिय होंगे। देवगुरु का 123 दिनों तक वक्रिय रहेंगे। इसके बाद साल 2019 में देवगुरु बृहस्पति मंगलवार तारिख 05.11.19 सुबह 06:42 पर फिर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

PunjabKesari Rashifal in hindi

भाग्यांक- 1

शुभ रंग- लाल

शुभ दिशा- पूर्व   

राहुकाल- 07:30 ए.एम. से 09:06 ए.एम. तक

भद्रा- 05:53 ए.एम. से 11:25 ए.एम. तक

सर्वार्थसिद्धि योग- 05:53 ए.एम. से 04:46 पी.एम तक

PunjabKesari https://www.punjabkesari.in/dharm/horoscope

आज का ख़ास उपाय: गणपती पर 4 बिल्व गिरि चढ़ाकर तिजोरी में स्थापित करें, कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी। 

बर्थ डे का खास उपाय: गणपती पर 11 दूर्वा चढ़ाएं, विघ्नों का विनाश होगा।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणपती पर 11 लड्डू चढ़ाकर ब्राह्मण को दान करें, सुख प्राप्त होंगे। 

PunjabKesari Rashifal in hindi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News