5 साल में मिले 403 लावारिस शव

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 11:13 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सिटी ब्यूटीफुल में सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लावारिस शव बरामद होते हैं। इसका कारण है कि जिन लोगों के पास मकान नहीं होते, वो शोरूमों के बाहर और मार्किट में सोते हैं। ठंड के कारण वे अपनी जान गंवा देते हैं। 

पुलिस के आकड़ों के मुताबिक पिछले पांच साल में 403 लावारिस शव चंडीगढ़ में बरामद हुए हैं। प्रशासन हर बार बेघर लोगों के लिए नाइट शैल्टर बनाता है लेकिन इसके बावजूद सर्दियों में ऐसे लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। पुलिस विभाग के आकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा लावारिस शव मिले। पुलिस को कुल 105 शव मिले। वर्ष 2014 में 53, 2015 में 77, 2016 में 74 और 2017 में 94 शव मिले हैं। 

पुलिस विभाग इन्हें मॉर्चरी में रखवाकर उनकी पहचान करवाने की कोशिश करती है। पहचान के लिए अखबारों में विज्ञापन भी दिया जाता है। जब कोई वारिस नहीं आता तो पुलिस लावारिस शवों के संस्कार के लिए एन.जी.ओ. की सहायता लेती है। ज्यादातर लावारिस शवों का संस्कार ऑल इंडिया सेवा समिति के मददलाल करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News