36 डिग्री पर पारा, झुलस सा गया आलम सारा

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 09:13 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो) : शहर में हुई पिछले हफ्ते की जोरदार बारिश के बाद मौसम में घुली ठंडक अब धीरे-धीरे गायब होने लगी है। पिछले बुधवार को दिन में हल्की बारिश हुई लेकिन शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। शाम 7.30 बजे से शुरू हुई बरसात रात 11 बजे तक चली थी। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यह बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब पहुँच गया। गर्म हवाओं ने भी शहरवासियों को खूब सताया। अब बारिश की कोई संभावना नहीं है और दिन-ब-दिन शहर का तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इसमें और इजाफा होगा। इस बार देश में औसत बारिश का अंदाजा लगाया गया है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News