प्रेम संबंधों के चलते गला घोंट कर युवक की हत्या

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 08:46 AM (IST)

तरनतारन(रमन): कस्बा वल्टोहा में प्रेम संबंधों के चलते गला घोंट कर 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।  

इस संबंधी जानकारी देते मृतक युवक के मामा निशान सिंह ने बताया कि उसका भांजा मलकीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी नूरवाला थाना खेमकरण जो कि कस्बा वल्टोहा में प्रेम संबंधों के चलते जरनैल सिंह की लड़की को गांव वल्टोहा में मिलने गत रात 12.30 बजे आया जिसका लड़की के परिवार को पता चलने पर उन्होंने मिल कर मलकीत सिंह का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

गांव वासियों द्वारा इस संबंधी तुरंत पुलिस थाना वल्टोहा में सूचना दी गई और मौके पर इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंधी थाना वल्टोहा के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने कहा कि मृतक युवक के मामा निशान सिंह के बयान पर लड़की के पिता जरनैल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह (भाई) तथा लड़की रमनदीप कौर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News