7 रुपए की चाय, 6 का समोसा खाकर इलैक्शन कराएंगे कर्मी

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 08:39 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : इलैक्शन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को उनके काम और खाने-पीने का पैसा आयोग द्वारा ही दिया जाएगा। मंहगाई बढ़ने के साथ ही इसे रिवाइज कर लागू किया गया है। इसके अनुसार कर्मियों को भुगतान किया जाएगा। कर्मचारी 7 रुपए की चाय और 6 का समोसा खाकर इलैक्शन कराएंगे। 

कर्मचारियों को आयोग की ओर से खर्च और ड्यूटी का पैसा निर्धारित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इलैक्शन में लगे कर्मचारियों को पैसा दिया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को लगता है कि यह पैसा कम है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि कमीशन चुनाव तक रेट में कुछ परिवर्तन कर सकता है। 

यह हो सकते है खाने के रेट :
लंच पैकेट : 135 रुपए 
चाय : 7, कॉफी : 10 
समोसा : 6 
ब्रेड पकौड़ा : 10   
पानी की बोतल : 18 
वाटर पाउच : 2 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News