25 लाख की हैरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 08:21 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को 25 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। 

जिस संबंधी आज एस.टी.एफ. लुधियाना-फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक महिला तस्कर मोती नगर इलाके में अपने ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई करने आ रही है जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पैशल नाकाबंदी के दौरान सामने से एक सिल्वर रंग की एक्टिवा पर महिला को सक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उक्त महिला के पास से 50 ग्राम हैरोइन की खेप बरामद की गई।

बरामद की गई हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। उक्त महिला की पहचान रेखा गोईल शमा (27) पत्नी प्रेम गोईल को तौर पर हुई है। महिला के खिलाफ थाना मोती नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहित मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News