जानें मोदी जी का 8 से CONNECTION,  क्या शनि रहेंगे इन पर मेहरबान ?

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 03:39 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
क्या आपने कभी सोचा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन में 8 अंक का क्या महत्व है, 5 अंक बार-बार क्यों आता है और शनि ग्रह की उनके जीवन में क्या भूमिका है ?

इनका जन्म  17.9.1950 जिसका योग है 8 [17=1+7=8]  भाग्यांक  5 है [17.09.1950 = (1+7) + (9) + (1+9+5+0) = 8+9+15=32=3+2=5].

यह 17वीं लोकसभा है, जिसका योग भी 8 है।

नोटबंदी- 8 नवम्बर, रात ठीक 8 बजे।

बालाकोट में एयर स्ट्राइक 26 फरवरी जिसका योग भी 8 है। समय 3.32 जिसका योग भी 8 है।
PunjabKesari, Modi Ji, Narendra Modi, PM Narendra Modi
Narendra modi अक्षरों का योग 51955491 4649 = (2+6=8). 8

2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ- 26 मई -= 2+6= 8

2012 में  चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने 26 दिसम्बर 2 +6= 8

2014 में लोकसभा चुनाव अभियान का आरंभ किया  26 मार्च - 2 +6= 8

ये 14वें प्रधानमंत्री हैं। 14 का योग 5 है। [17.09.1950 = (1+7) + (9) + (1+9+5+0) = 8+9+15=32=3+2=5].

महीना था -5वां

New Delhi योग  8 है।

क्रस्स् में 8 साल की आयु में आए और साल था 1958;  (23=2+3=5)

घर छोड़ने के समय आयु  थी 17=1+7=8 साल था 1967 . 1967 - 23=2+5=5

प्रचारक बने 1970- 17=1+7=8

गुजरात में संगठन सचिव बने -1988- 26. 26=2+6=8
PunjabKesari, 8, आठ, Eight, Numeric Eight, Numeric Eight Image
प्रधानमंत्री आवास 7 रेस कोर्स का नाम बदल कर लोक कल्याण मार्ग कर दिया जिसके अक्षरों का योग 8 है।

सार्क सैशन का उद्घाटन  26 नवम्बर 2014. (2+6=8)

स्वालम्बन अभियान का आरंभ -17 सितम्बर, 2014(1+7=8)

प्रवासी भारतीय दिवस अभियान का आरम्भ 17 सितम्बर,2014 (1+7=8)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का आरम्भ 8 अप्रैल 2015

डिजीटल इंडिया के ड्रीम प्रोजैक्ट का आरंभ- 26-9-2015,] . (2+6=8)

अंक शास्त्र में 8 का अंक शनि का प्रतिनिधित्व करता है।

यह जीवन में बहुत संघर्ष करवाता है। शक्ति का प्रतीक भी है। इस अंक का गलत पक्ष यह है कि यह व्यक्ति को जिद्दी, मैं न मानूं टाइप बनाता है। यह 8 का अंक यानी शनि जीरो से हीरो और हीरो से जीरो भी बनाता है। जमीं से आसमां तक और अर्श से फर्श पर भी पटक देता है।

अंक शास्त्र में 5 का अंक बुध  का प्रतिनिधित्व करता है।

बुध ग्रह , बुद्धि , स्मृति, वाकपटुता, तत्काल निर्णय की क्षमता, भाषण कला, मीडिया, प्रचार आदि का परिचायक है। यह सारी परिपक्वता बुध ने नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व में समाहित की है। परंतु कई बार 5 और 8 का संयोग व्यक्ति से आवेश में आकर ऐसे निर्णय करवा देता है या ऐसे बोल बुलवा देता है, जिससे उसकी साख को धक्का पहुंचता है। 5 व 8 अंक वाले जातक अपने बॉस आप होते हैं । ये गुण नरेन्द्र मोदी में मिलेंगे
PunjabKesari, Shani Dev, शनि देव
शनि की भूमिका
मोदी की कुंडली में लग्न 8 है और  8वीं राशि बृश्चिक है जिस पर शनि की साढ़़ेसाती चल रही है। इसी साढ़ेसाती में मोदी प्रधानमंत्री बने। अत: उनके जीवन में शनि की अहम भूमिका रहेगी। शनि के उपाय या शनि संबंधित कार्य करने से ख्याति बढ़ेगी और सफलता मिलेगी। शनि को प्रसन्न करने के उपाय मोदी काफी पहले से करते आ रहे हैं।

कुंभ के दौरान शनि के प्रिय रंग काले वस्त्र पहन कर स्नान किया।

दलितों के चरण पखारे।

शौचालय बनवाए।

स्वच्छता अभियान चलाया।

विशेष अवसरों पर अक्सर काले वस्त्र अधिक पहनते हैं।

सो मोदी जी के जीवन में अंक 8 व 5 के अलावा शनि ग्रह की महत्वपूर्ण भूमिका सदा रहेगी और कभी अवनति का कारण भी शनि ही बनेगा। —मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News