IPL 2019: धीमी ओवर गति के लिए कप्तान आर अश्विन पर लगा 12 लाख का जुर्माना

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था तो अश्विन पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।' इससे पहले मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रायल्स के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News