रिषभ पंत का खतरनाक मजाक : रोहित जख्मी होने से बचे

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 01:55 PM (IST)

जालन्धर : सोशल साइट्स पर इन दिनों एक वीडियो बेहद वायरल हो रही है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर रिषभ पंत मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से खतरनाक मजाक करते हुए दिख रहे हैं। उक्त वीडियो मैच खत्म होने के बाद की है जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से कतार में होकर हाथ मिलाते हैं। दिल्ली के मैच हारने पर जब मुंबई की टीम मैदान से पवेलियन लौट रही थी, तभी अभिवादन के लिए कतार में खड़े पंत ने रोहित से पहले तो हाथ मिलाया। रोहित जब आगे जाने लगे तो उनकी टांग में अपनी टांग अड़ा दी। रोहित सतर्क थे। इसलिए उन्होंने खुद को गिरने से बचा लिया। 
पंत ने यह भले ही शरारत के चलते किया। लेकिन अगर रोहित गिर जाते तो आगामी विश्व कप के लिए भारत सलामी बल्लेबाजी को लेकर दुविधा में पड़ सकता था। वहीं, पंत की शरारत पर सोशल साइट्स पर क्रिकेट फैंस चुटकियां लेते भी नजर आए। उन्होंने लिखा कि लगता है पंत जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि रोहित जख्मी हो जाएंगे तो उन्हें टीम में जगह बनाने का मौका मिल जाएगा। तो वहीं, कईयों ने पंत को भविष्य में ऐसा कभी न करने की ताकीद की। देखें वीडियो-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News