BJP उपाध्यक्ष का रामलाल ठाकुर पर तंज, बयानबाजी करके जनता को कर रहे गुमराह(Video)

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 12:49 PM (IST)

ऊना(अमित) : हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को चुनौती देते हुए कहा कि वे हमीरपुर हलके की जनता को अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें कि आखिर उन्होंने बतौर मंत्री, विधायक व 20 सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष रहते हुए क्या काम किया है। दरअसल ऊना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम लाल ठाकुर 3 बार लोकसभा का चुनाव लड़े और हारे, अब चौथी बार मैदान मेें है, तो वे उन मतदाताओं को बताएं कि आखिर वे हार के बाद क्यों संसदीय क्षेत्र में नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार में वनमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश के लकड़ी के कारोबार को तहस-नहस करने का काम किया और 393 से अधिक आरों को बंद करवाया।

उन्होंने कहा कि राम लाल बताएं कि उद्योगमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में कितने उद्योग आएं और कितनों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए रामलाल के समय में स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे ज्यादा चरमराई रही।उन्हों कहा कि आज राम लाल ठाकुर आधारहीन बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। जबकि राम लाल ठाकुर को जनता को अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News