भाजपा जीतेगी प्रदेश की सभी  लोकसभा सीटें : खट्टर (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 09:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र/करनाल(ब्यूरो/सरोए): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने बेमिसाल तरक्की की है। दुनिया में भारत की शक्ति बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। पूरा देश नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में सैनिक शक्ति और भारत की आॢथक स्थिति मजबूत हुई है,जबकि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खंडित किया है। सी.एम.कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के अधिकार कम करने की बात करती है, जबकि भाजपा ने देश की सेना को मजबूत किया है। अगर सेना की ताकत को कम किया तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि 4 साल के शासनकाल में प्रदेश में विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी।  वहीं करनाल के रामलीला ग्राऊंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हरियाणा से सभी 10 सीटें नरेन्द्र मोदी की झोली में डालें ताकि नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा कर सकें। कर रहे थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static