पंजाब में आतंकवाद फैलाने के पीछे कांग्रेस का हाथ : बादल

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 09:33 AM (IST)

मलोट(गोयल,जुनेजा): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव फतूही खेड़ा में कहा कि कांग्रेस पंजाब में फैले आतंकवाद की जननी रही है। पंजाब में आतंकवाद फैलाने के पीछे कांग्रेस का हाथ था। अब भी कांग्रेस शिरोमणि अकाली दल को नुक्सान पहुंचाने के लिए गर्मदलियों को समर्थन देकर  पंजाब के हालात खराब करने पर तुली है।

PunjabKesari

श्री बादल ने उक्त बातें तब कहीं जब पत्रकारों ने ध्यान सिंह मंड द्वारा एस.आई.टी. सदस्य कुंवर विजय प्रताप सिंह की चुनाव आयोग से बहाली के लिए धरना लगाने के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। स. बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा जगमीत सिंह बराड़ को मौकापरस्त कहे जाने पर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू खुद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गया था।

PunjabKesari

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भी अकाली दल से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में गया था। अमरेन्द्र सिंह द्वारा जगमीत सिंह बराड़ की व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने पर बादल ने कहा कि इस प्रकार की बातें सार्वजनिक करना गलत है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News