तैमूर को लेकर पापा सैफ बोले- 'प्लीज उसके पीछे मत पड़ो'

4/20/2019 8:26:23 PM

मुंबईः पिछले कुछ समय से सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर काफी परेशान है। उनकी परेशानी का कारण कुछ और नही बल्कि उनका बेटा है। जी हां, उनके बेटे तैमूर अली खान की वजह से सैफ अक्सर गुस्से में देखें जा चुंके हैं। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि मीडिया कैमरा पर्सनल को बच्चों का पीछा नहीं करना चाहिए। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि – ‘तैमूर बच्चा है। पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है।

कैमरे के इस फ्लैश से तैमूर को ईश्यू हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था।’ मालूम हो कि पैपराजी से बात करते हुए सैफ अली खान ने गुस्से में उनसे कहा था कि ‘मत करो ऐसा, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा।’ पैपराजी से विनती करते हुए कहा था कि ‘तैमूर का पीछा करना अब बंद करो,वो एक छोटा बच्चा है कोई स्टार नहीं है।

बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि तैमूर की तस्वीरों को लेकर सैफ या करीना ने नाराजगी जाहिर की हो। पैपराजी तैमूर की हर स्पॉट की तस्वीर उतारने के लिए जुगत भिड़ाते रहते हैं। इस कारण कई बार सैफ या करीना या फिर उनके स्टाफ को तैमूर को मीडिया की नजरों से बचाते हुए देखा गया है। यही वजह है कि सैफ अली खान अपने दो साल के बेटे तैमूर पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News