भिलाईः राहुल की सभा से पहले आंधी-तूफान से उड़ा पंडाल

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 06:42 PM (IST)

भिलाई नगरः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां आज शाम होने वाली सभा से पहले अचानक आए आंधी तूफान से सभा स्थल पर लगा पंडाल उड़ गया और एलईडी स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचा है। गांधी की शारदा पारा के दशहरा मैदान में गांधी की सभा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शाम को गांधी वहां करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने वाले थे। उससे पहले चली तेज हवाओं ने सब कुछ नष्ट कर दिया है।मैदान में बड़ी सभा को देखते हुए बड़ा पंडाल लगाया गया था।

मौसम का मिजाज बदला और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी, जिससे मैदान में लगा पंडाल हवा में उड़ गए।सभा की बात जनता तक पहुंचाने के लिए कई जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी वह भी हवा में उड़कर गिर गई।

करीब एक घंटे तक चली हवा की वजह से सभा स्थल में अव्यवस्था का आलम था। हवा के बाद पानी गिरने की वजह से भी माहौल बिगड़ गया। कई स्थानों पर पानी भर गया था। मुख्य पंडाल के भीतर लगी कुर्सियां भी उड़ गई थी। मौसम शांत होने के बाद फिर पंडाल को व्यवस्थित किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News