लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज की कांग्रेस में वापसी

4/20/2019 5:16:40 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले एमपी में राजनीतिक दलों के नेता मौके की नजाकत को देखते हुए अपना दल बदल रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले नेता बी घर वापसी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं| शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की नामांकन रैली में आयोजित सभा में चौधरी की घर वापसी हुई है।

PunjabKesari

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले चौधरी भाजपा में शामिल हो गए थे। वे कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे थे। दिग्विजय सिंह सरकार में कैबीनेट मंत्री बनाए गए थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राकेश सिंह को भिंड से चुनाव लड़ाया, जिसमें वो 36 हजार वोटों से हारे थे।

PunjabKesari

'भाजपा में जाना सबसे बड़ी गलती'
कांग्रेस में वापसी के बाद चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि 'भाजपा में जाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। मध्यप्रदेश का सबसे एतिहासिक राजनीतिक इस्तीफा देने वाले चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी लम्बे समय से कांग्रेस में आना चाह रहे थे'। विधानसभा चुनाव से पहले भी उनके कांग्रेस में आने की अटकलें थी। जब टिकट को लेकर नेताओं में खींचतान चल रही थी। तब एक घटनाक्रम ऐसा हुआ था कि भाजपा में हलचल मच गई थी, तब लगा था राकेश सिंह कांग्रेस में जा सकते हैं। इस बीच भाजपा ने उन्हें भिंड से टिकट दे दिया। लेकिन इसके बाद भी जीत नहीं पाए और अब भाजपा छोड़ फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News