फिल्मी अंदाज में रिक्शा चलाकर निरहुआ पहुंचे कलेक्ट्रेट, भरा नामांकन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 04:26 PM (IST)

आजमगढ़ः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके ही गढ़ में ललकारने की हिम्मत दिखाने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ फिल्मी अंदाज में रिक्शा चलाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। 

रिक्शे पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में भरी दुपहरी डीएवी कालेज मैदान पर निरहुआ पहले से सजे धजे खड़े रिक्शा पर सवार हुए। यहां से वह परिचित मुस्कान के साथ कलेक्ट्रेट के लिए चल पड़े। रिक्शा निरहुआ चला रहे थे जबकि सवारी की भूमिका में पार्टी जिलाध्यक्ष थे। इस मौके पर हजारों समर्थकों की भीड़ रिक्शे को धक्का लगाते हुए नारे लगा रही थी।

अखिलेश को देंगे टक्कर
गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार मैनपुरी की बजाय अपने पिता एवं पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी है जिन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ में मोदी लहर के बावजूद भाजपा के रमाकांत यादव को 60 हजार से अधिक मतों से हराया था। इस बार भाजपा ने निरहुआ के अलावा गोरखपुर से एक और भोजपुरी सुपर स्टार रविकिशन पर दांव खेला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static