अंतरिक्ष में जाने की परीक्षा पास करने वाली पहली अमरीकी महिला का निधन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 12:20 PM (IST)

फ्लोरिडा (अमरीका) : अंतरिक्ष यात्रा के लिए परीक्षा पास करने वाली अमरीका की पहली महिला जेरी कॉब का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। कॉब 1961 में अंतरिक्ष यात्री की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली पहली महिला बनी थीं लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष यात्रा का अवसर नहीं मिल पाया। कॉब पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।

पत्रकार और कॉब के परिवार के प्रवक्ता माइल्स ओ ब्रायन ने बताया, ‘‘कॉब पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं, का 18 मार्च को निधन हो गया। 1961 में कॉब समेत 13 महिलाएं कठिन शारीरिक परीक्षा में पास हुईं थीं और उन्हें ‘मर्करी-13’ के रूप में जाना जाता है। कॉब ने अंतरिक्ष यात्रियों के चयन पर सदन की एक विशेष उपसमिति के समक्ष कहा था कि हम केवल भेदभाव के बिना देश के अंतरिक्ष भविष्य में जगह चाहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News