लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने अमेठी में संभाला मोर्चा

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 12:21 PM (IST)

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिताएं। प्रियंका ने अमेठी में मोर्चा संभालते हुए गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और राहुल को भारी मतों से जिताएं।

प्रियंका ने यहां गौरीगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चुनाव के बारे में चर्चा की और चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं की तैयारी पर बिन्दुवार जानकारी हासिल की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static