साध्वी प्रज्ञा के बचाव में बोले प्रभात झा- हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता

4/20/2019 11:11:34 AM

भोपाल: भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा को भोपाल सीट से टिकट दिए जाने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ हैं। फिल्म सितारों से लेकर राजनीतिक दलों के नेता साध्वी पर तंज कर रहे हैं। भगवा, आतंकवाद और हिन्दू विरोधी जैसे शब्दों को लेकर जमकर सियासत होने लगी है। गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां इस चुनाव को दो विचारधाराओं का युद्ध बताया है, वहीं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने इसे राष्ट्र रक्षा का चुनाव करार दिया है। 
 

PunjabKesari

 

हिंदु कभी आतंकवादी नहीं हो सकता
झा का कहना है कि 'भोपाल का चुनाव राष्ट्र रक्षा का चुनाव है। साध्वी का बचाव करते हुए कहा कि ये चुनाव उन लोगों के काला मुंह करने का चुनाव में जो हिंदुत्व को आतंकवादी कहते हैं, जिन्होंने साध्वी प्रज्ञा के साथ साल तक अन्याय किया है, जुल्म किया है ये चुनाव उसके खिलाफ लड़ाई है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता । समर्पण का प्रतीक भगवा कभी आतंक का प्रतीक नहीं हो सकता। साध्वी ने जो आप बीती सुनाई है वह कांग्रेस के लिए कलंक है।'

PunjabKesari

साध्वी के बचाव में उतरी बीजेपी
साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे को धर्म विरोधी कहने पर प्रभात झा ने कहा कि 'फिलहाल उन्होंने उनका बयान नहीं सुना, लेकिन साध्वी ने ये कहा कि यह धर्म युद्ध है और विधर्मियो का नाश होगा।' भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने साध्वी के बयान का बचाव करते हुए कहा कि 'साध्वी ने जो भी कहा ,वो सच कहा है, उनके साथ जो हुआ है वहीं उन्होंने बताया है, इसमे गलत क्या है'। वहीं भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि 'प्रज्ञा ने शहीद का अपमान नहीं किया ये उनकी पीड़ा है। भाजपा शहीद का सम्मान करती है।'

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News