लीवर को खराब कर रहा जंकफूड

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 11:41 AM (IST)

गुडग़ांव(संजय): पच्छिमी सभ्यता का बढ़ता दायरा व लोगों में दिनरात भागदौड़ व जंक फूड का सेवन आपके लीवर को बीमार बना रहा है। ये हमारी नही बल्कि लीवर विशेषज्ञों की राय है। बताया गया है कि जहां बच्चों से लेकर युवाओं में जंक फूड की डिमांड बढ़ रही है वही पहले से पीड़ित मरीजों में लीवर दान नही होने से वे जिदंगी व मौत के बीच झूल रहे है। बताया गया है कि जल्द ही लीवरदान को लेकर बड़ा अभियान नही छेड़ा गया तो वो दिन दूर नही जब मरीजों को अपना जीवनकाल पूरा करने के पहले ही दुनिया छोडऩी पड़ेगी।

विश्व लिवर दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल व शहर के अन्य निजी अस्पतालों में भी मरीजों को लिवर को स्वस्थ्य रखने के प्रति जागरुक किया गया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. नवीन कुमार ने बताया कि दिल के बाद लिवर मनुष्य के शरीर में सबसे अहम अंग है। हम जो भी खाते हैं, वह इसी से होकर गुजरता है। यह शरीर की डिटॉक्सीफाई करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया का भी हिस्सा है।

लेकिन जंक फूड या फास्ट फूड के सेवन के लोगों का लिवर ज्यादा दिनों तक स्वस्थ्य नहीं रह रहा। जंक फूड खाने से लिवर पर फैट जमा हो जाता है। लिवर कैंसर, पीलिया, हैपेटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना ओपीडी में औसतन 5.7 मरीज लिवर संबंधित बीमारियों का इलाज कराने पहुंचते हैं। 

कितनी गंभीर है लीवर की समस्या
स्वयं सेवी संस्था केटो के मुताबिक लीवर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन इजाफे को और गंभीर लीवर दान जागरूकता की कमी मरीजों की मुश्किल और बढ़ा रही है। उन्होने बताया लोगों में लीवर दान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। क्योकि देश के अधिकांश राज्यों में लीवर जागरूकता शून्य तक सीमित होता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

static