शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 08:19 AM (IST)

कोटफत्ता (सुखीमान): पुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले चाचा-भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर चाचे को गिरफ्तार किया है व भतीजे की तलाश जारीहै। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पिता की 3 साल पहले मौत हो गई।

जगतार सिंह वासी मानसा खुर्द उसके पिता के साथ पहले एक-दो बार उनके घर आया था। करीब एक माह पहले उसने फोन करके कहा कि वह उसका रिश्ता अपने भतीजे कुलदीप सिंह से करवाएगा। इसके बाद उसने मोबाइल पर कुलदीप के साथ बात करवानी शुरू कर दी। 15 अप्रैल को कथित आरोपी ने उसे गांव बुलाया कि कुलदीप की माता ने उसे देखना है।

वह बस से कोटफत्ता पहुंची जहां से कुलदीप उसे मोटरसाइकिल पर गांव रायखाना खेतों में बने एक मकान में ले गया। वहां पहले से जगतार सिंह भी मौजूद था जहां जगतार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बङ्क्षठडा बस स्टैंड पर छोड़ दिया। एस.एच.ओ. मलकीत सिंह ने बताया कि मैडीकल रिपोर्ट  व पीड़िता के बयानों पर जगतार सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुलदीप सिंह की तलाश में छापामारी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News