विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 09:51 PM (IST)

अमृतसर (बौबी): थाना गेट हकीमा के अधीन पड़ती पुलिस चौकी गुरबख्श नगर के क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मृतक ने अपने ससुराल परिवार से दुखी हो कर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। 

जानकारी अनुसार मृतक राधा का विवाह 13 साल पहले अनमोल सहदेव के साथ हुआ था और बाद में उनके घर दो बच्चे (लड़की -लड़के) ने जन्म लिया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार मृतक विवाहिता का चाचा ससुर और उसकी पडोसन उसके चरित्र पर शक करते थे और उसके पति को नाजायज भड़काने के कारण उनके घर में झगड़ा रहता था। 

मृतक के पति अनमोल सहदेव ने अपने पिछले दिनी अपने चाचे को कहा कि वह बताए कि उनकी पत्नी के किस के साथ अवैध सम्बन्ध हैं परन्तु उसका चाचा बताने की बजाय टाल मटोल करता रहा, जिससे परेशान हो कर विवाहिता ने आज फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इस संबंधी थाना गेट हकीमा की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे वाली कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News