Period Problem: हैवी ब्लीडिंग से रहती हैं परेशान तो आजमाएं 6 देसी नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 06:38 PM (IST)

हर महिला की पीरियड्स साइकिल अलग होती है, कुछ महिलाओं को 5 दिन तो कुछ में ये साइकिल 7 दिन की भी हो सकती है। इस पीरियड में महिलाओं को कई हॉर्मोन्ल बदलाव का समाना करना पड़ता हैं। कई महिलाओं को असहनीय दर्द सहना पड़ता है तो कइयों को हैवी ब्लीडिंग की समाना करना पड़ता है। हैवी ब्लीडिंग की समस्या को मेनरेजीआ (Menorrhagia) भी कहा जाता है जिसका सीधा संबंध हॉर्मोन्स और सेहत की गड़बड़ी से है। 

 

हैवी ब्लीडिंग के कारण महिलाओं में एनीमिया की शिकायत

हैवी ब्लीडिंग के कारण महिलाें काफी कमजोरी महसूस होने लगती हैं। कई बार स्थिति इतनी बुरी हो जाती है कि महिला को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। अगर आप भी हैवी ब्लीडिंग से गुजर रही हैं तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करके भी मेनरेजीआ यानी हैवी ब्लीडिंग की समस्या छुटकारा पा सकती हैं। 


हैवी ब्लीडिंग के कारण 

बहुत अधिक वजन 
दवाइयां का सेवन
बिगड़ता हॉर्मोन्स संतुलन
यूट्रस में ट्यूमर
ज्यादा स्ट्रेस लेना
पेल्विक इंफैक्शन 

PunjabKesari, Women Problem

हैवी ब्लीडिंग को दूर करने के आसान घरेलू उपाय
सरसों के दाने

सरसों के दाने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से महिलाओं की कई समस्या दूर रहती हैं। सरसों के दानों को मिक्सी में डालकर उसका पाउडर बना लें। पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर गुनगुने दूध के साथ 1 चम्मच इसके पाउडर को फांक लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

 PunjabKesari, Women Problem, Periods

 

सौंफ का पानी

सौंफ भी पीरियड्स में काफी फायदेमंद साबित होती हैं। सौंफ को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसे 1 कप पानी के साथ लगभग 5 मिनट तक उबालें। छानकर हल्का गुनगुना कर रोजाना इसका सेवन करें। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा। 

 

धनिया बीज 

आयुर्वेद के अनुसार, अधिक ब्लीडिंग होने पर धनिए के बीजों का इस्तेमाल वरदान साबित होता है। ये हॉर्मोन्स को संतुलित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। धनिए के बीजों को 2 कप पानी में भिगो दीजिए। फिर इसे उबलने के लिए रख दीजिए। जब पानी उबलकर आधा हो जाए तो इसे उतारकर इसमें शहद मिलाकर पीएं।

 

दालचीनी पाउडर

दालचीनी भी हैवी ब्लीडिंग को रोकने में काफी कारगर साबित होती है। एक चम्मच दालचीनी को गर्म पानी में मिलाएं और  फिर इसमें शहद मिलाकर पिएं। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपको काफी राहत महसूस होगी। 

 

सिरके का पानी 

अधिक ब्लीडिंग होने पर सिरके का इस्तेमाल करें। यह शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकालने और हॉर्मोन्स संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे हैवी ब्लीडिंग की समस्या कम होती है। 1 गिलस पानी में 2 से 3 चम्मच सिरका मिलाकर पिए। ऐसा दिन में 2 बार करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा। 

 

बर्फ की सिंकाई

पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग की शिकायत रहती है तो ठंडा बैग इस्तेमाल करें। इससे ब्लीडिंग में कमी आएग और पीरियड्स का दर्द कम होगा। एक तौलिए में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर उसे अच्छी तरह बांध लें, फिर इस पोटली को 15 से 20 मिनट तक पेट पर रखें, ऐसा दिन में 3-4 बार करें। इससे भी आपको आराम मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static