‘देश को खैरात नहीं बांटनी चाहिए, किसान व कमेरे वर्ग को करना चाहिए मजबूत’

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 06:28 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अगर लोकसभा चुनाव लड़ते है और पार्टी ने चाहा तो वह भी उनके सामने चुनाव लड़ेगे और हुड्डा को जमीन दिखाने का काम करेंगे। उन्हेांने कहा कि यह उनका सौभाग्य होगा कि उनकी पार्टी भूपेन्द्र सिंह हडडा के सामने उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है। 

दिग्विजय सिंह चौटाला चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता व दादा को जेल पहुंचाने में मुख्य सजिशकर्ता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा थे। जनता इस बात का बदला जरुर लेगी। उन्हेांने कांग्रेस के घोषणा पत्र में 72 हजार रुपए दिए जाने की बात पर बोलते हुए कहा कि किसी को 72 हजार रुपए नहीं मिलने वाले जैसे बीजेपी के 15 लाख नहीं मिले।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static