यहां बारिश-बर्फबारी ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 04:12 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में पिछले लगभग 48 घंटों से रुक-रुक हो रही बारिश व चूड़धार में हो रहे हिमपात ने यहां पिछले लगभग 35 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। चूड़धार में लगभग 10 से 12 फीट बर्फ पहले ही जमी हुई है। प्राचीन शिरगुल मंदिर से स्वामी कमल नंद ने फोन पर बताया कि वहां वीरवार सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस कारण चूड़धार का तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला गया है। चूड़धार में इस बार 15 से 17 फी ट बर्फ जम गई थी। अब तापमान में हुई बढ़ौतरी के कारण वहां पर बर्फ की परत पिघलकर 10 से 12 फीट रह गई है। स्वामी ने बताया कि 2018 में चूड़धार में सबसे कम बर्फ गिरी थी।
PunjabKesari

पिछले वर्ष अप्रैल महीने के अंदर ही बर्फ पूरी तरह से साफ हो गई थी मगर इस वर्ष जून महीने तक यहां पर बर्फ पूरी तरह से पिघलेगी। स्वामी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे चूड़धार यात्रा पर न आएं। सराह व तराहन के रास्ते पर भी अभी भारी बर्फ जमी हुई है। अगर आने वाले दिनों में वर्षा का दौर नहीं थमा तो यह नुक्सान दायक हो सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों में सेब की फसल में फ्लावरिंग व परागण का समय चल रहा है। इसके लिए तापमान 15 डिग्री से अधिक होना चाहिए मगर तापमान 10 डिग्री से नीचे जा रहा है जो सेब की फसल के लिए ठीक नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News