अगर आप भी करते हैं रात के समय ये गलतियां तो हो जाएं सावधान !

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 03:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें वो तरक्की हासिल नहीं हो पाती जिसके वह हकदार होते हैं। ऐसे में कई लोग अपनी किस्मत को दोष देते हैं। लेकिन असल में इसके पीछे का कारण वास्तु दोष होता है। व्यक्ति जाने-अजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देता है कि उसे भी नहीं पता चलता कि वे धीरे-धीरे वास्तु दोष को बढ़ावा दे रहा होता है। यहीं गलतियां बाद में आदतें बन जाती हैं, जोकि मनुष्य के लिे हानिकारक होती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है कि जिन्हें रात में तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में-
PunjabKesari, kundli tv
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि व्यक्ति रात के टाइम अपने कपड़े बाहर सुखाने के लिए डाल देता है, लेकिन यह एक तरह का वास्तु दोष माना जाता है। क्योंकि रात के समय नकरात्मक शक्तियां हवा में विचरण करती हैं।  

कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने बैड के पास ही अपने जूते-चप्पल रखते हैं। वास्तु के मुताबिक ऐसा करना गलता होता है, इससे घर में अशांति फैलती है। 

रात के समय बहुत से लोग जूठे बर्तन रख देते हैं। मगर ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
PunjabKesari, kundli tv
अक्सर आप लोगों ने सुना होगा कि शाम के समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि शाम के समय की गई पूजा के समय मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है, लेकिन झाड़ू लगाने पर मां लक्ष्मी घर से चली जाएंगी। इससे रुपए-पैसों की दिक्कत हो सकती है।

कई लोग बेडशीट को रोजाना नहीं बदलते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार एक रात को इस्तेमाल की गई बेडशीट पर दोबारा नहीं सोना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार एकदम अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए। इसके जगह आप कमरे में देसी घी का दीपक जलाकर सो सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
कई लोग बाहर से आकर बिना पैर धोए सीधे ही सो जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत उससे रूठ जाती है। क्योंकि ऐसा करने से बाहर की नकारात्मकता भी व्यक्ति के अंदर प्रवेश कर जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News