22 साल पुराने हत्याकांड में दोषी बीजेपी MLA अशोक सिंह चंदेल को उम्र कैद, 5 लोगों की थी हत्या

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 01:54 PM (IST)

हमीरपुरः 22 साल पुराने हत्याकांड में दोषी पाए गए हमीरपुर के बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को हाईकोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उनके साथ 10 और अभियुक्तों को आजिवन कारावास की सजा सुनाई गई। दरअसल, 26 जनवरी 1997 को दिन दहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।

जानिए क्या मामला
अशोक सिंह चंदेल और राजीव शुक्ला के बीच पुरानी रंजीश है। 26 जनवरी 1997 में राजीव शुक्ला के परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 लोगों की हत्या हुई थी। इसमें राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, राकेश का पुत्र गणेश के अलावा वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे थे। वेद प्रकाश और श्रीकांत इनके निजी सुरक्षाकर्मी थे। रंजीश के मद्देनजर अशोक सिंह चंदेल सहित 12 लोगों के खिलाम मामला दर्ज हुआ। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static