दिग्विजय पर साध्वी का पलटवार, बोलीं- ये तूफान है, बहुत कुछ उजाड़कर लेकर जाने वाला है

4/19/2019 12:38:54 PM

भोपाल: भोपाल सीट पर मुकाबला इस बार काफी मजेदार होने वाला है। चर्चाओं का बाजार गरमाता जा रहा है। बीजेपी से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह के मैदान में उतरने से सबकी निगाहें भोपाल लोकसभा सीट पर आकर टिक गई है। साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय के बीच भी जुबानी जंग शुरु हो गई है। दिग्विजय के नर्मदा वाले बयान पर अब प्रज्ञा ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से दिग्विजय को मैदान ना छोड़कर भाग जाने की बात कही है। 

PunjabKesari

दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा के लिए किया था ट्वीट
दरअसल, दो दिन पहले बीजेपी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।;

PunjabKesari

साध्वी प्रज्ञा ने किया पलटवार
वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय के ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा है कि' मैंने भी दिग्विजय सिंह के लिए मां नर्मदा से आशीर्वाद मांगा है की वो डरकर कहीं मैदान छोड़कर न भाग जाएं, क्योंकि जब आंधी आती है तो लोग घरों में दुबक जाते हैं। फिर तो ये तूफान है। बहुत कुछ उजाड़कर लेकर जाने वाली है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News