गांव चंदपुर में दो गुटों में झड़प, चली गोली, 2 महिलाओं समेत 9 लोग घायल, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 12:32 PM (IST)

कुराली(बठला): ब्लाक माजरी के गांव चंदपुर में दो पक्षो के बीच हुए झगड़े में 9 लोग घायल हो गए जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक को चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस संबंधी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पिछले समय से चले आ रही रंजिश को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए एक पक्ष के साथ संबंधित सुभम गिरी, दलबीर सिंह, तरलोचन सिंह, भूपिन्द्र सिंह, चरणजीत कौर और पाल कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

इस पक्ष के दलबीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच के साथ उनकी तकरार चली आ रही है, इसी दौरान आज उनके घर पर सरपंच और उसके साथ आए अन्य कई लोगों ने हमला कर दिया। उसने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति ने राइफल से फायर भी किया तथा उससे उनका बचाव हो गया तथा उन्होंने उसकी राइफल छीन ली। उसने बताया कि इसके बाद हमलावर फरार हो गए। उसने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस आ गई और राइफल पुलिस के हवाले कर दी। उन्होंने इस मामले की जांच और बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। 

दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के साथ संबंधित घायल सरपंच मीहा सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसको उठा कर अपने घर लेजाकर मारपीट की तथा उसको बचाने आए उसका भाई तरलोचन सिंह और हाकम गिरी से भी मारपीट की। उसने बताया कि तरलोचन सिंह हमारी सुरक्षा के लिए राइफल लेकर आ गया लेकिन पहले पक्ष ने उसकी राइफल छीन ली।

 उसने बताया कि इस दौरान हुई मारपीट में वे तीनों घायल हो गए और उनको कुराली के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसने बताया कि उसने बताया कि डाक्टरों ने हाकम गिरी की हालत को देखते हुए उसको चंडीगढ़ रैफर कर दिया। हलका विधायक कंवर संधू ने स्थानीय सिविल अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हाल पूछा। संधू ने कहा कि झगड़े संबंधी दोनो पक्षों से जानकारी प्राप्त की। 

इसी दौरान विधायक ने चुनाव आचार सहिता दौरान असला जमा न करवाए जाने की कड़े शब्दो में निंदा करते हुए इस संबंधी कार्रवाई की मांग की। एस.एच.ओ. हरनेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। उन्होंने कहा कि राइफल रखने तथा फायर किए जाने के संबंध में जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News