NEET-2019 के लिए उम्मीदवारों के Admit Card जारी, इस दिन होगी परीक्षा

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 11:39 AM (IST)

शिमला (अभिषेक): मैडीकल व डैंटल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा एन.ई.ई.टी.-(यू.जी.)-2019 आगामी 5 मई को आयोजित होगी। इस बार एन.ई.ई.टी.-(यू.जी.)-2019 नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) आयोजित करेगी। बीते वर्षों में यह प्रवेश परीक्षा सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित की जा रही थी, लेकिन अब यह परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा एन.टी.ए. को दिया गया है। एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा के दृष्टिगत नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) ने पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। उम्मीदवार एन.टी.ए. की वैबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं। 

एम.बी.बी.एस. व बी.डी.एस. कोर्स में प्रवेश के लिए एन.टी.ए. नीट-2019 ऑफलाइन आयोजित करेगा। एन.टी.ए. की ओर से जारी सूचना के तहत यह परीक्षा पैन-पेपर मोड पर होगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की रहेगी। 5 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह प्रवेश परीक्षा दोपहर के सत्र में 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में 180 ऑब्जैक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें उत्तर देने के लिए 4 विकल्प होंगे। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 जून को घोषित होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News