लोकसभा चुनाव: 120 वाहनों में लगेंगे ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 11:07 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : लोकसभा चुनाव के लिए जितने भी सरकारी वाहनों का इस्तेमाल होगा उन सबको ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) के जरिए लोकेट किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) ने 120 वाहनों में ऑटोमैटिक व्हीकल लाकेशन सिस्टम (ए.वी.एल.एस.) लगाने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए होगा ताकि आसानी से सरकारी ड्यूटी में तैनात सभी वाहनों को आसानी से ट्रेस किया जा सके। इनमें सी.टी.यू. की बसों के अतिरिक्त ट्रक, कैंटर्स, जीप और कारें शामिल हैं।

हालांकि जरूरत पडऩे पर सी.टी.यू. की ओर से वाहनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है लेकिन पहले 120 वाहनों के लिए ही ए.वी.एल.एस. लगाने की परमिशन दी गई है। सभी वाहनों के बोर्ड में जी.पी.एस. डिवाइस लगाए जाएंगे। जी.पी.आर.एस. के जरिए रियल टाइम में डाटा को ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके लिए डाटा सैंटर को भी तैयार किया जाएगा। सी.टी.यू. की ओर से इस काम के लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। जिस कंपनी को कांट्रैक्ट दिया जाएगा उसे इंफॉर्मेशन के बेहतर इस्तेमाल के लिए मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एम.आई.एस.) को भी डिवैल्प करना होगा।

मोबाइल एप्लिकेशन भी बनेगी
ए.वी.एल.एस. के लिए सी.टी.यू. ने कंपनियों से 25 अप्रैल तक अपनी बिड सब्मिट करवाने के लिए कहा है। जिसमें कांट्रैक्टर को मोबाइल एप्लिकेशन और वेब बेस्ड पोर्टल भी तैयार करना होगा। ऑनलाइन के अतिरिक्त ऑफलाइन प्लेटफॉर्म मोड के जरिए भी इंफॉर्मेशन शेयर करने की सुविधा देनी होगी। इलेक्शन ड्यूटी पर लगाए गए वाहनों की सर्विलांस के लिए अलग से डेशबोर्ड लगाए जाएंगे।

सी.टी.यू. तय करेगा रूट
चुनाव के दौरान सभी वाहनों के रूट पहले से ही फिक्स होंगे। ये सभी रूट्स सी.टी.यू. तैयार करेगा। सी.टी.यू. की ओर से केवल हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाया जाएगा। इनमें डिस्प्ले और पैनल्स शामिल हैं। सी.टी.यू. की ओर से कहा गया है कि जरूरत पडऩे पर ड्यूटी के दिन भी बढ़ाए जा सकते हैं। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ड्यूटी पर लगाए गए सभी व्हीकल्स मतदान से एक दिन पहले रूट पर उतरेंगे और परिणाम आने के तुरंत बाद उन्हें हटा लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News