फेरों से पहले Whatsapp पर आई दुल्हन की पुरानी फोटो, 7 सेकेंड में ही तोड़ दिया 7 जन्मों का रिश्ता

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 10:57 AM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोनी इलाके में एक दूल्हे ने मोबाइल पर आए एक मैसेज के बाद शादी से इंकार कर दिया और बारात बैरंग लौट गई। सात जन्मों तक साथ निभाने वाला रिश्ता महज सात सेकेंड में ही चकनाचूर हो गया। दरअसल दूल्हे के मोबाइल पर एक युवक ने दुल्हन की आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरें भेज दी थीं जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन में जमकर विवाद हुआ और मामला थाने जा पहुंचा। इसके बाद दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

युवक ने की थी दुल्हन की न्यूड तस्वीरें अपलोड 
मिली जानकारी के अनुसार लोनी की एक कालोनी में फरीदाबाद से बारात आई थी। धूमधाम से जयमाला की रस्म पूरी हुई। फिर रात करीब 2 बजे दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए मंडप में पहुंचे। यहां दूल्हे ने अपना मोबाइल ऑन किया। उसने देखा कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक ने दुल्हन की न्यूड तस्वीरें अपलोड की थीं। इसके बाद दूल्हा व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक से लडऩे लगा। फिर उसने दुल्हन की न्यूड तस्वीरें जब उसके घर वालों को दिखाईं तो उनके भी होश उड़ गए। दोनों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के बाद शादी टूट गई और बारात बैरंग लौट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News