ओमप्रकाश चौटाला जल्द होंगे जनता के बीच : अरोड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 10:15 AM (IST)

प्रदेश में होने वाली  देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव  में हर राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बाद इनैलो ने भी अपने 6 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जल्द बाकी 4 प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस बारे इनैलो के अशोक अरोड़ा से खास मुलाकात में पूछे प्रमुख सवाल: 

सवाल : मैदान में उतारे 6 प्रत्याशियों में नए चहरे आए हैं, कैसे देखते हो?
जवाब : हमारी पार्टी ने हमेशा आम आदमी को देश की पाॢलयामैंट में भेजने का काम किया है, जहां बाबा साहिब की बदौलत वोट का अधिकार मिला वही चौधरी देवीलाल की बदौलत देश की पाॢलयामैंट में आम आदमी और कमजोर वर्ग को भेजने का काम किया।

सवाल : अरोड़ा जी, पहले इनैलो का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन था अब भाजपा के साथ है, जजप और ‘आप’ का है। इनैलो गठबंधन के नाम पर पिछड़ती नजर आ रही है?
जवाब : चुनाव के समय गठबंधन हुआ करते थे। तमाम धारा के लोग आपस में गठबंधन करते हैं लेकिन जो  यह गठबंधन हो गए हैं यह देश को नक्सान पहुंचाने वालों के साथ हुए हैं जजपा व ‘आप’ पार्टी का गठबंधन हुआ है, जबकि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के चुनाव में साफ तौर पर कहा था कि हरियाणा को एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगा। हमारा गठबंधन शिरोमणि अकाली दल के साथ हुआ करता था लेकिन जब से उन्होंने विधानसभा में कहा है कि वह हरियाणा को एस.वाई.एल. का पानी नहीं देंगे तो हमने उसी दिन से उनसे राजनीतिक संबंध तोड़ लिए थे। लेकिन अब ऐसे आदमियों के साथ भाजपा गठबंधन कर रही है। लोगों को उन्हें बताना चाहिए, यह बेमेल गठबंधन है। 


सवाल : हरियाणा में इनैलो के स्टार प्रचारक कौन होंगे?
जवाब : प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला हैं, और भी नेता हैं। जल्द लिस्ट बनाकर दे दी जाएगी। 

सवाल : इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को पैरोल पर बाहर लाने की कोशिश की जा रही थी?
जवाब : हमने माननीय न्यायालय में पैरोल की अर्जी लगाई है, 25 तारीख मिली है। हमें उम्मीद है कि उन्हें पैरोल मिलेगी और वह  हरियाणा प्रदेश के लोगों के बीच में होंगे।

सवाल : इनैलो किन मुद्दों को लेकर  जनता के बीच में जाएगी? 
जवाब : किसान, गरीब, कमजोर वर्ग, किसानों को भाव मिले, युवाओं को नौकरी मिले, दुकानदारों को भी सुविधा मिले, जी.एस.टी. का सरलीकरण हो। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच होंगे।
-प्रस्तुति : धरणी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static