हनुमान जयंतीः क्या सच में इस गुफा में हुआ था बजरंगबली का जन्म ?

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 10:08 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को बजरंगबली का प्रकट उत्सव यानि हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह त्यौहार आज यानि 19 अप्रैल 2019 को मनाया जा रहा है। शास्त्रों में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार बताया गया है। आज हम बात करेंगे हनुमान के जन्म के बारे में। क्या किसी पता है कि उनका जन्म कब, कहां और कैसे हुआ ? वैसे तो वाल्मीकि रामायण में बताए गए कई प्रसंगों को जोड़ कर इस बात की पुष्टि हुई है कि उनका जन्म झारखंड के आंजन गांव में स्थिति एक गुफा में माना जाता है। लेकिन आज हम आपको इन सबसे परे उनके जन्म से जुड़ी एक कथा के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं- 
PunjabKesari, kundli tv
मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का जन्म गुमला जिले के आंजनधाम स्थित एक पहाड़ी की गुफा में हुआ था। जिस गुफा में भगवान का जन्म हुआ था, उसका दरवाजा कलयुग में अपने आप बंद हो गया। गुफा के दरवाजे को भगवान हनुमान की माता अंजनी ने स्वयं बंद कर लिया, क्योंकि स्थानीय लोगों द्वारा वहां दी गई बलि से वे नाराज थीं और यह गुफा आज भी इसी स्थान पर मौजूद है।
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं कि जिस गांव में ये गुफा है उसका नाम आंजन है, जोकि हनुमान की माता अंजनी के नाम पर ही पड़ा था। यह गांव गुमला जिले से लगभग 22 किमी की दूरी पर है। यहां पर एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान हनुमान अपनी माता की गोद में बैठे दिखाई देते हैं और इसकी स्थापना भगवान हनुमान के भक्तों ने 1953 में की थी। इस मंदिर में भगवान हनुमान और माता अंजना की सुंदर मूर्ति है। 
PunjabKesari, kundli tv
शास्त्रों में हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। हनुमान जी के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार अमरत्व की प्राप्ति के लिए जब देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया तो उससे निकले अमृत को असुरों ने छीन लिया। इसके बाद देव और दानवों में युद्ध छिड़ गया। इसे देख भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया, जिसे देख देवताओं और असुरों के साथ ही भगवान शिव भी कामातुर हो गए। इस दौरान भगवान शिव ने वीर्य त्याग किया। ऐसा माना जाता है कि इसे पवनदेव ने वानरराज केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया। इसके फलस्वरूप माता अंजना के गर्भ से श्री हनुमान का जन्म हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News