जनता राष्ट्रवाद के बारे में सोचकर अपना मतदान करे : खट्टर

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 10:06 AM (IST)

भिवानी (मोटू): सी.एम. मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चुका है तथा जनता राष्ट्रवाद के बारे में सोचते हुए अपना वोट करे। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने देश को मजबूत करने के लिए काम किया तथा कांग्रेस ने हमेशा देश को तोडऩे का काम किया है। गरीबों व किसानों के साथ रोजगार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से प्रदेश में टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है, साथ ही समाज की आवश्यकता के अनुरूप ही भाजपा ने काम किया है। उन्होंने गठबंधन पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन वही करते हैं जिनकी जमीन खिसक जाती है। उन्होंने लोगों से अपील भी कि तथा कहा कि एक बार फिर से बीजेपी देश व प्रदेश में सरकार बनाएगी।  मुख्यमंत्री वीरवार को भिवानी महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह की चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए भिवानी के हुडा पार्क के पास हुई जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा न्याय किया है, तथा सभी को साथ लेकर चली है। इसके चलते देश आगे बढ़ा है।

बंसीलाल को सराहा : अपने संबोधन में सी.एम. ने पूर्व सी.एम. स्वर्गीय बंसीलाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने प्रदेश का विकास करवाया था तथा पमिं्पग सिस्टम लागू किया था। आज उनकी सरकार ने हर गांव तथा टेल पर पानी पहुंचाने का कार्य किया है। मनोहर लाल ने कहा कि हर गांव में बिजली दी जा रही है तथा साढ़े 6 हजार गांवों में से 3600 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा यही है कि सभी को 24 घंटे बिजली मिले। 

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का किया दावा
अपने सम्बोधन में मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही भ्रष्ट्राचार पर रोक लगी है। सरकार बनने के बाद से ही नेता व अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी गई। लोगों को अब काम करवाने के लिए रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंंत्री ने कहा कि पहले बदली करवाने तथा भर्ती के लिए हजारों लाखों रुपए देने पड़ते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारे बी.बी.सी. पर चलती थी यानि बदली भर्ती व सी.एल.यू. में भ्रष्टाचार। 

बड़े नेता भी आएंगे प्रचार करने 
इस दौरान सी.एम. ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा के बड़े-बड़े नेता जिनमें पी.एम. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज जैसे नेता यहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static