कांगो में नाव पलटने से 104 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 04:33 AM (IST)

किन्शासाः कांगो में दक्षिणी किवु प्रांत के किवु झील में नाव के पलटने से गुरुवार को कम से कम 104 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
PunjabKesari
राष्ट्रपति ने मृतकों की याद में एक दिन के राष्ट्रीय शोक तथा किवु झील में नौकावाहन के दौरान यात्रियों के पहनने वस्त्र सहित सुरक्षा के अन्य उपायों और नियमों की घोषणा की। कालेहे क्षेत्र के प्रशासक मुअम्बा सिबवावा ने बताया कि नाव में 150 लोग सवार थे, जिसमें से 104 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोगों को बचा लिया गया। अन्य लोगों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News