अशोक गहलोत की जातिवाद को लेकर टिप्पणी गलत, जनता से मांगें माफी : वीरेंद्र कश्यप

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 08:55 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सांसद वीरेंद्र कश्यप ने सोलन में पत्रकार वार्ता में करते हुए कहा कि आज के समय मे राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि कोई भी टिप्पणी कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के राष्ट्रपति के खिलाफ जाति के आधार पर दलित होने की जो टिप्पणी की है वो बहुत ही निंदनीय है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया था जोकि गलत है।

रामनाथ कोविंद अपनी योग्यता के आधार पर बने राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद अगर राष्ट्रपति बने हैं तो अपनी योग्यता के चलते बने हंै। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत संवैधानिक पद पर हैं और इस तरह की जातिवाद को लेकर टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जातिवाद की बात करके अशोक गहलोत ने पूरे देश को शर्मसार किया है। इसके लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News