IPL 2019 : मैच से पहले धवन-हार्दिक का ब्रोमांस : दोनों ने दी ऐसी मजेदार प्रतिक्रियाएं

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 08:18 PM (IST)

जालन्धर : दिल्ली के फिरोज शाह कोटला के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा दिल्ली के शिखर धवन और मुंबई के हार्दिक पांंड्या ने। दरअसल दोनों का एक वीडियो आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर आईडी पर अपलोड किया है जिसमें वह ब्रोमांस करते हुए नजर आते हैं। यहां मजे की बात यह है कि हार्दिक को अपनी ओर आता देख शिखर धवन जिस तरह प्रतिक्रिया देते हैं, उसपर क्रिकेट फैंस खूब मजे ले रहे हैं।

IPL 2019 : Hardik Pandya & Shikhar dhawan Bromance before match

IPL 2019 : Hardik Pandya & Shikhar dhawan Bromance before match

यहां तक कि आईपीएल के ट्विटर अकाऊंट पर भी उक्त वीडियो को ब्रोमांस का टैग दिया गया है। इसमें लिखा है- इस जोड़ी का मिलना ब्रोमांस से कम नहीं है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस पर कॉमेंट्स की बारिश आ गई। एक ने लिखा-लगता है 440 वोल्ट का झटका लगा है। तो वहीं एक और ने लिखा- मिस्टर गब्बर इस आदमी से दूर रहिए।
देखें वीडियो-

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News