यूपी: 8 सीटों पर हो रहा मतदान शाम 6 बजे खत्म, 62.10 फीसदी हुई वोटिंग

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 07:18 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की 8 सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी था जो शाम 6 बजे तक चला। आयोग के सूत्रों के मुताबिक शाम 6 बजे करीब 62.10 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। मतदाताओं में खासा जोश-ओ-खरोश नजर आ रहा है। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें लग चुकी हैं। इस बीच, कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें मिली हैं। बुलंदशहर में कई स्थानों पर और अलीगढ़ एवं नगीना में भी कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें सामने आई हैं।

LIVE UPDATE:-

-बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने डाला वोट 
-राज बब्बर ने डाला वोट
-मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर
- कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें मिली
-अलीगढ़ के सासनी गेट सजन कुमार जैन स्कूल के कक्ष सं 1 और 2 कि EVM में आई कमी

सीट वोटिंग%
नगीना 62.10%
अमरोहा  68.77%
बुलंदशहर 62.14 %
अलीगढ़ 61.25 %
हाथरस 61.25 %
मथुरा  60.56 %
आगरा 59.06 %
फतेहपुर सीकरी 61.16 %

PunjabKesari
सभी जिलों में मतदान केन्द्रों के आसपास उत्सव का माहौल है। गर्मी से बचने के लिए सुबह सवेरे लोग कतारों में आकर लग गए हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर पेयजल और पंखों की खास व्यवस्था की गई है जबकि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था है।
PunjabKesari
दूसरे चरण में नगीना में 7, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में 9, अलीगढ़ में 14, हाथरस में 8, मथुरा 13, फतेहपुर सीकरी में 15 तथा आगरा में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 8 लोकसभा सीटों में एक करोड़ 40 लाख मतदाता हैं जिनमें 75.83 लाख पुरुष, 64.92 लाख महिला और 878 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान के दूसरे चरण में 18 से 19 आयु वर्ग के 2,61,221 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,50,470 मतदाता हैं। 8 निर्वाचन क्षेत्रों में 8,751 मतदान केंद्र और 16,162 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static