न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती दिखीं प्रियंका, खास कपड़ो में दिखा अनोखा लुक

4/18/2019 6:08:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती हुई नजर आईं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

इस दौरान प्रियंका व्हाइट बेसिक क्रू नेक फिगर-हगिंग टी-शर्ट के साथ नियोन और व्हाइट ओवरकोट पहने हुए बेहद स्टाइलिश और अनोखे अंदाज में नजर आईं। दिवा ने अपने लुक को हाई-वेस्ट स्ट्रेट कैलेव-लेंथ व्हाइट पैंट के साथ पेअर किया था।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

प्रियंका ने अपने फैशन गेम को लॉन्ग व्हाइट शूज के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ PeeCee ने नियोन ग्रीन कलर का बैग और धूप से बचने के लिए ब्लैक शेड्स भी लगाई थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। हमेशा की तरह देसी गर्ल ने पैपराजी को पोज भी दिए। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि प्रियंका अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो अपनी हर आउटफिट को बखूबी के साथ कैरी करती हैं, जिसमें वह स्टाइलिश दिखती हैं। वो अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News