होलसेल डीलरशिप दिलवाने के नाम पर अढ़ाई लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 06:06 PM (IST)

रानियां (दीपक): गांव नथोर निवासी एक व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति ने स्वयं को पतंजलि खल कम्पनी की होलसेल डीलरशिप दिलवाने के नाम पर अढ़ाई लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र मलखान सिंह ने बताया कि उसने गांव नथोर में उसने पतंजलि खल कम्पनी में हनुमानगढ़ में होलसेल की डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। जिसके बाद उसे फोन आया और फोन करने वाले अपना नाम गणपत लाल बताया।

उसने अपना आई.कार्ड भी उसे भेजा और डीलरशिप लेने के रेट लिस्ट भी भेज दी। उक्त व्यक्ति उससे लगातार 3 माह तक संपर्क में रहा और बात करता रहा। बाद में गणपत लाल ने उसको अढ़ाई लाख रुपए भेजने को कहा। जिसमें से सवा लाख रुपए सिक्योरिटी बताई गई। उसने कहा कि सवा लाख रुपए मिलते ही माल भेज दिया जाएगा बाकी जो सवा लाख का माल भेजेंगे उसको आपने किस्तों में देना है। 3 माह के बाद आपकी सिक्योरिटी की राशि रिफंड कर दी जाएगी। इसके बाद उसने 6 मार्च को उसने अढ़ाई लाख रुपए की आर.टी.जी.एस. करवा दी।

गणपत लाल ने 2 दिनों में कागज कार्रवाई पूरी होने की बात कही। 2 दिन के बाद जब उसने संपर्क किया तो गणपत ने कहा कि उसे 1,33,500 रुपए और जमा करवाने होंगे तभी माल भेजा जाएगा। बाद में जांच करने पर पता चला कि गणपत लाल पतंजलि का कर्मचारी ही नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश रानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी और हमने शिकायतकत्र्ता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static