जेजेपी ने की चार उम्मीदवारों की घोषणा, हिसार से दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 05:39 PM (IST)

नई दिल्ली(कमल कांसल): हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन हुआ है। जिसके आधार दोनों पार्टियों ने सात व तीन के समीकरण पर समझौता किया है। आम आदमी पार्टी को अंबाला, करनाल व फरीदाबाद की सीट मिली है, वहीं बाकी की सात सीटों पर जेजेपी के उम्मीदवार रहेंगे। सबसे बड़ी बात सांसद दुष्यंत चौटाला इस बार भी हिसार सीट पर चुनाव लड़ेंगे और इस बार पार्टी उनकी खुद की होगी।

यहां जजपा व आप की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। जिसमें दुष्यंत ने बताया कि आप-जेजेपी के गठबंधन पर हरियाणा की दस सीटों में से सात जजपा और तीन आप की सीटें होंगी। उन्होंने बताया कि भिवानी से स्वाति यादव, सिरसा से निर्मल सिंह, रोहतक से प्रदीप देशवाल व हिसार से वे खुद लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं दुष्यंत ने सोनीपत, कुरुक्षेत्र व गुरुग्राम सीट के उम्मीदवारों की घोषणा 48 घंटे करने की बात कही। वहीं कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात पर दुष्यंत ने 1971 में देवीलाल ने कांग्रेस से गठबंधन किया था, लेकिन उसके बाद से आज तक हम उसके खिलाफ लड़ते आए उनके साथ जाने का मतलब ही नहीं बनता।

PunjabKesari, swati

PunjabKesari, pradeep desh

PunjabKesari, nirmal singh

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने जानकारी दी कि पार्टी उनकी तीन सीटों के फरीदाबाद, अंबाला व करनाल के उम्मीदवार की घोषणा कल करेगी। इस दौरान नवीन जयहिंद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस हरियाणा में भाजपा को जिताना चाहती है, इसलिए वह हमारे साथ गठबंधन नहीं कर रही है, जबकि उन्हें पता है कि वे(कांग्रेस) दस की दस सीटों पर हार रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static