मोदी सरकार के विकास के बूते BJP फिर बनाएगी केंद्र में सरकार(Video)

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 05:17 PM (IST)

शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने शिमला में कहा है कि जनता ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा ने नेता को महत्व न देकर देश को सर्वोपरि माना है। इसलिए पहले देश है उसके बाद पार्टी और अन्य चीजें है। मोदी ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत की अलग छवि बनाई है। आर्थिक दृष्टि से भी देश 11 वे स्थान से 6ठे स्थान पर लाया है। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसानों के बिना ब्याज ऋण, किसानों को 6 हजार सालाना सहायता देेेकर देेेश के गरीबों का विकास किया है और पांच साल तक भर्ष्टाचार मुक्त शासन देश को दिया है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी गृहणी योजना और जनमंच जैसे कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए है जिसके बूते प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

वहीं सतपाल सत्ती द्वारा जनसभा में आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने पर उन्होंने कहा है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने का मौका कांग्रेस ने ही दिया है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को चोर कहकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से सभी नेताओं को बचना चाहिए। अनिल शर्मा के इस्तीफे पर चुनाव प्रभारी ने कहा है कि पार्टी ने अनिल शर्मा को इस्तीफे देने के लिए मजबूर किया और जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार भी कर लिया है।

अनिल शर्मा के इस्तीफे से पार्टी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। अनिल शर्मा ने भाजपा को धोखा देकर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा है इसलिए वह अब किसी ओर पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर सकते है। पार्टी अनिल शर्मा के खिलाफ उचित समय पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि तीर्थ सिंह रावत लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मीडिया केंद्र का शुभारम्भ करने आज शिमला पहुंचे थे मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News