नाइजीरिया हमले में मारे गए बोको हराम के 50 से अधिक सदस्य

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 05:10 PM (IST)

 

एन्दजामेनाः उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में एक बहुराष्ट्रीय बल पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में बोको हराम के 50 से अधिक सदस्य मारे गए। सेना के एक प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमानडोआ ने बताया कि क्रॉस कउवा में हमले में मल्टीनेशन ज्वाइंट टास्क फोर्स (एमएमएफ) के चाड के दो जवान भी मारे गए।

एमएमएफ बोको हराम के खिलाफ लड़ने वाला बल है जिसमें चाड, कैमरून, नाइजर और नाइजीरिया के जवान शामिल हैं। घटना में 11 अन्य जवान घायल हो गये। बेरमानडोआ ने बताया, ‘‘बोको हराम के 52 सदस्य मारे गए। चाड बलों ने भारी हथियारों और कई छोटे हथियारों से लैस से एक वाहन बरामद किया।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News