Mukesh Agnihotri का तीखा वार, बोले-टिप्पणियों के मामले में Habitual Offender हैं सत्ती

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 04:56 PM (IST)

ऊना (विशाल): अभद्र टिप्पणियों के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती हैबिचुअल ऑफैंडर हैं। सत्ती बयान दे रहे हैं कि वह खेद जता रहे हैं जबकि खेद ओर माफी में काफी फर्क होता है। खेद जताने का क्या मतलब है सीधे तौर पर सत्ती को माफी मांगनी चाहिए। यह बात घालुवाल में ओ.बी.सी. सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ती तो जाटों, मेरी धर्मपत्नी, महात्मा गांधी, नेहरू, इंदिरा, राहुल और सोनिया गांधी के बाद अब डेरा राधा स्वामी पर टिप्पणी कर चुके हैं और उनके ऐसे बिगड़े बोलों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक भी बार सामने आकर इस पर खेद नहीं जता पाए और न ही उनके द्वारा सत्ती को कोई नसीहत दी गई है। यहां तक कि बात-बात पर आदर्श का पाठ पढाने वाले शांता कुमार, 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा तक इस मसले पर चुप्पी साधे बैठे हैं। धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर तो यहां चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वे दोनों फिर भी इस मसले पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

सत्ती बताएं किस अधिकारी को डराया और किसे किया फोन

उन्होंने कहा कि सत्ती आरोप लगा रहे है कि मैं अधिकारियों को फोन करकर डरा रहा हूं। प्रदेश में सत्ती की सरकार है तो ऐसे में विपक्ष के नेता कैसे अधिकारियों को डरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ती सार्वजनिक करें कि किस अधिकारी को डराया गया और किस को फोन किया गया। कट एंड पेस्ट का आरोप लगाने वाले भाजपा अध्यक्ष यह भूल गए हैं कि चुनाव आयोग द्वारा हर रैली की रिकॉर्डिंग की जा रही है। 

भाजपा में मार्गदर्शक मंडल की जगह बनाया दर्शक मंडल

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा में मार्गदर्शक मंडल होता था, जिसमें वरिष्ठ विधायक और एम.पी. शुमार होते थे। अब इसे बदलकर दर्शक मंडल कर दिया गया है, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भेज दिया गया है। न तो वह पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं और न ही कोई सलाह दे सकते हैं। बस दर्शक बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि 5 साल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से नदारद रहने वाले सांसद अनुराग ठाकुर को अब चुनावों में क्षेत्र की याद आ गई है और अब वह 2 माह क्षेत्र में घूमेंगे उसके बाद फिर से 5 सालों के लिए गायब हो जाएंगे।

सत्ती तय नहीं करेंगे कि क्या पहनेंगी महिलाएं : रायजादा

प्रियंका गांधी या अन्य महिलाएं क्या पहनेंगी ये भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती नही तय करेंगे। स्वतंत्र भारत में महिलाओ को उनकी मर्जी के परिधान पहनने की आजादी है। यह बात घालुवाल में कांग्रेस के ओ.बी.सी. सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ती ने सार्वजनिक तौर पर मंच से अभद्र गाली दी है और राधा स्वामी डेरे को लेकर अभद्र बातें कही हैं जोकि निंदनीय है। लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को पूरी तरह नकार कर इस तरह के बिगड़े बोलों का सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपाई उस कांग्रेस को देशभक्ति सीखा रहे हैं, जिसके 2 प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने शहादत दी है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताए कि किस भाजपा नेता ने देश के लिए शहादत दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News