चुनावी प्रचार को मनाली पहुंचे आश्रय शर्मा, सांसद राम स्वरूप को लेकर दिया बड़ा बयान(Video)

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 04:50 PM (IST)

कुल्लू(मनमिंदर): मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने आज कुल्लू के काईस व हिरनी गांव में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वह पहली बार कांग्रेस का टिकट हासिल कर आज कुल्लू पहुंचे है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि अपने संबोधन में जहां उन्होंने भाजपा व वर्तमान सांसद की विफलताए गिना। वहीं अपने दादा सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यो को गिनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा क्षेत्र के मुद्दों को लोकसभा में उठाने में विफल रहे है और केंद्र की भाजपा सरकार ने भी प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया और राष्ट्रीय राजमार्ग व सस्ती हवाई योजना सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा पिछले 5 वर्षो में क्षेत्र से संबंधित कोई मुद्दा ही नहीं उठा पाए और बतौर सांसद वह पूरी तरह से विफल रहे है। वह आज कुल्लू के काईस मे एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश मे पर्यटन का ग्राफ गिरा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News