रीना रॉय को छोड़ पूनम के प्यार में कैसे पड़े शत्रुघ्न सिन्हा, बड़ी अनोखी थी इनकी लवस्टोरी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 07:06 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा कुछ दिनों पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

 

1968 में मिस यंग इंडिया जीत चुकी हैं पूनम सिन्हा

पूनम सिन्हा एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब हासिल किया था। पूनम ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्म का कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया था और कोमल के नाम से एक्टिंग शुरू की थी। उन्होंने जिगरी दोस्त, आदमी और इंसान, आग और दाग, सबक, शैतान, दिल दीवाना, ड्रीम गर्ल, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में काम किया है।

PunjabKesari

कपिल के शो में शेयर की थी अपनी लवस्टोरी

1980 में शत्रुघ्न और पूनम ने शादी की। कपिल शर्मा के शो में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम ने अपनी लवस्टोरी शेयर की थी। पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया,  'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी। इस दौरान हम दोनों रो रहे थे, वह इसलिए क्योंकि वह अपने माता-पिता से दूर हो रहे थे और मेरी मां ने मुझे डांटा था।

PunjabKesari

आगे उन्होंने कहा, 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं, एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। जब ट्रेन एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'

 

शत्रुघ्न को गुंडा कहकर ठुकरा दिया था पूनम की मां ने रिश्ता

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया, 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के घर पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। वहीं, उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं लेकिन बाद में दोनों के पैरेंट्स शादी के लिए मान गए।'

PunjabKesari

बता दें कि जब दोनों की शादी हई उस वक्त शत्रुघ्न का नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने खुद कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। वही एक और इंटरव्यू में उनकी वाइफ पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब जानती थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static