चम्बा में बरसे वीरभद्र, बोले-BJP ने वोट की खातिर धर्म व जाति के नाम पर बांटा देश(Video)

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 02:33 PM (IST)

चम्बा (विनोद): चम्बा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चम्बा दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साहू क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर वोट की खातिर देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सही मायने में इस सरकार ने अंग्रेजों से भी अधिक देश को बांटने का प्रयास किया है। जो लोग देश को धर्म, जाति के नाम पर बांटने का प्रयास करे वे देश को कैसे एक रख सकते हैं।

देश-प्रदेश में विकास सिर्फ व सिर्फ कांग्रेस की देन

उन्होंने कहा कि देश आज बेहद विकट स्थिति से गुजर रहा है। आज देश में विकास के नाम पर वोट नहीं मांगे जा रहे हैं बल्कि वीर सैनिकों के कारनामों पर अपना टैग लगाकर भाजपा वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस बात पर गौर फरमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे देश की बात हो या फिर प्रदेश की बात हो विकास सिर्फ व सिर्फ कांग्रेस की देन है। भाजपा ने 5 वर्षों में विकास के कोई ऐसे 5 काम तक नहीं किए हैं जिनके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सके। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने देश की जनता के साथ जो वायदे किए थे, उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है।

सिकरीधार सीमैंट प्लांट पर भाजपा ने किया छलावा

उन्होंने कहा कि वह भी पिछले कई वर्षों से सिकरीधार सीमैंट प्लांट की बात सुनते चले आ रहे हैं लेकिन इस दिशा में जो कुछ भी करने का प्रयास किया गया वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार में किया गया। भाजपा ने तो इस मामले को लेकर जिला चम्बा के लोगों के साथ छलावा करके वोट हासिल करने तक ही खुद को सीमित रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News