तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला समेत 2 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 08:36 AM (IST)

जालंधर(महेश): 66 फुटी रोड पर फोलड़ीवाल गेट के नजदीक बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के जिम्मेदार आरोपी कार चालक सुखवीर सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी गांव कादियांवाली, थाना सदर (जालंधर) को काबू कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर में आई.पी.सी. की धारा 304-ए, 279, 337, 338, 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि मामले की जांच कर रहे जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के प्रभारी सर्बजीत सिंह ने की है। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 35 साल की ङ्क्षछदर पत्नी जगन नाथ निवासी गांव उदोपुर (जालंधर) के रूप में बताई है जबकि मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है।

मृतका ने बाइक सवार व्यक्ति से ली थी लिफ्ट 
जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति जालंधर हाइट्स की तरफ से अपनेे बाइक पर प्रतापपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में उक्त महिला ने उससे वाई प्वाइंट प्रतापपुरा तक लिफ्ट मांगी। अभी महिला उसके बाइक पर सवार ही हुई थी कि सामने से आई सुखवीर सिंह की तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात को उसने भी दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं। वीरवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस देर रात तक प्रयास कर रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News