पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप में टूरिस्ट बस पलटी, 28 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 01:20 AM (IST)

लिस्बनः पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप में एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बुधवार को 28 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुर्तगाल के सरकारी रेडियो तथा टेलीविजन चैनल ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

डियारियो डी नोटिसियास अखबार के अनुसार मृतकों में 11 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं और ये सभी लोग जर्मन नागरिक थे। इस दुर्घटना में बस का चालक तथा ‘गाइड' के घायल होने की सूचना हैं और ये दोनों पुर्तगाली नागरिक हैं। यह दुर्घटना पुर्तगाल के सांताक्रूज जिले में स्थानीय समय के अनुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News